पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश सिंह बादल में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे। जिसके बाद उनकी जांच की गई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।;

Update: 2022-01-19 15:15 GMT

देश (India) में कोरोना वायरस की तीसरी लहर से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कोरोना वायरस (Coronavirus) आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपनी जद में ले रहा है। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का कोविड-19 (Covid-19) टेस्ट पॉजिटिव आया है। पूर्व सीएम को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि वह फिलहाल ठीक हैं, उन्हें हल्का बुखार था। हमने उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश सिंह बादल में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे। जिसके बाद उनकी जांच की गई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें, पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि बादल के कोरोना संक्रमित हो जाने की वजह से अकाली दल के चुनाव प्रचार अभियान पर असर पड़ सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस समय बादल के करीबी लोगों को ट्रेस करने में जुटा है। 

24 घंटे में कोविड-19 के 2,82,970 नए केस दर्ज 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोरोना के दैनिक मामलों में आज उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 2,82,970 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते मंगलवार को 2,38,018 नए केस दर्ज किए गए थे। कल के मुकाबले आज 44,952 मरीज बढ़े हैं।

Tags:    

Similar News