भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नीरज शेखर ने भाजपा के प्रदेश सचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने के बाद नीरज शेखर ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।;

Update: 2019-07-16 12:00 GMT

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नीरज शेखर ने भाजपा के प्रदेश सचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

पार्टी में शामिल होने के बाद नीरज शेखर ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। 


बता दें कि इससे एक दिन पहले नीरज शेखर ने राज्यसभा और समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। राज्यसभा से इस्तीफा देने के पीछे वजह यह भी मानी जा रही है कि नीरज ने इस लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से टिकट मांगा था। जो उनकी परम्परागत सीट मानी जाती है। लेकिन सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद नीरज शेखर कथित तौर पर अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News