मणिपुर: सेना पर आतंकवादियों ने घात लगाकर किया हमला, 3 जवान शहीद और 4 घायल

म्यांमार की बॉर्डर से लगे चंदेल में स्थानीय ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर सेना पर हमला किया। इस हमले मे फोर असम राइफल्स यूनिट के तीन कर्मी शहीद हो गए और चार लोग घायल हैं।;

Update: 2020-07-30 06:49 GMT

मणिपुर में गुरुवार को सेना की एक टीम पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में भारतीय सेना के तीन जवाब शहीद हो गए और 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, म्यांमार की बॉर्डर से लगे चंदेल में स्थानीय ग्रुप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर सेना पर हमला किया। इस हमले मे फोर असम राइफल्स यूनिट के तीन कर्मी शहीद हो गए और चार लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने पहले आईईडी ब्लास्ट किया और फिर जवानों पर फायरिंग की। इम्फाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में रइंफोर्समेंट भेजी गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले को अंजाम मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने दिया है। सेना की तरफ से उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

Tags:    

Similar News