Mumbai: कुर्ला में महिला से सामूहिक बलात्कार, रिश्तेदार ने पैसे लेकर कई लोगों के किया था हवाले- चार गिरफ्तार

महिला के रिश्तेदार ने कथित तौर पर पैसे लेकर उसे कुर्ला के पूर्व बर्मा सेल लाइन इलाके में एक झोपड़ी में रहने वाले कई लोगों के हवाले कर दिया था।;

Update: 2022-06-15 04:04 GMT

देश (India) में लगातार महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार (rape and gang rape) की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज के वर्तमान समय में किसी भी रिश्तेदार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसका ताजा उदाहरण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से समने आया है।

मुंबई (Mumbai) के कुर्ला में 19 साल की शादीशुदा महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कोलकाता (Kolkata) की रहने वाली पीड़िता मार्च के महीने में अपने रिश्तेदार के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। 

महिला ने नेहरू नगर थाने शिकायत दर्ज कराई

महिला के रिश्तेदार ने कथित तौर पर पैसे लेकर उसे कुर्ला के पूर्व बर्मा सेल लाइन इलाके में एक झोपड़ी में रहने वाले कई लोगों के हवाले कर दिया था। जिसके बाद बारी-बारी से महिला का बलात्कार किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने नेहरू नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

आरोपियों कोर्ट में पेश किया जाएगा

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहना व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार यानी आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags:    

Similar News