G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन आज से शुरू, जानें भारत मंडपम में वैश्विक नेताओं की मीटिंग का शेड्यूल

G20 Summit 2023: नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम का मंच सज चुका है। अधिकतर वैश्विक नेता भारत पहुंच चुके हैं। कई वैश्विक मुद्दों पर समिट में चर्चा होगी। जानें दो दिन का पूरा शेड्यूल...;

Update: 2023-09-09 04:06 GMT

G-20 Summit 2023: G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आज यानी 9 सितंबर को नई दिल्ली भारत में शुरू हो रहा है। यह समिट जो दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं को एक साथ लाता है, भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन पूरे साल हुई विभिन्न मंत्रिस्तरीय बैठकों का समापन होगा। इसके एजेंडे में जलवायु परिवर्तन, ऋण, खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और भूराजनीतिक संघर्ष पर चर्चा होना शामिल है। हालांकि, सभी की निगाहें संयुक्त बयान पर होगीं, जो शिखर सम्मेलन के बाद वैश्विक नेताओं के द्वारा दिया जाएगा।

G20 शिखर सम्मेलन 2023 का पूरा कार्यक्रम

पहला दिन (9 सितंबर)

सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक शिखर सम्मेलन स्थल, भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन, इसके बाद ट्री ऑफ लाइफ फ़ोयर में प्रधानमंत्री के साथ एक स्वागत तस्वीर। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम में लीडर्स लाउंज, लेवल 2 में इकट्ठा होंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पहला सत्र, जिसे 'वन अर्थ' कहा जाता है, भारत मंडपम के समिट हॉल में होगा, उसके बाद लंच होगा। 13:30 दोपहर से 3:30 बजे तक विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें होंगी। 3:30 दोपहर से 4:45 तक दूसरा सत्र, 'एक परिवार', शिखर सम्मेलन स्थल पर होगा, जिसके बाद नेता अपने होटल लौट जाएंगे।

इसके बाद शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक डिनर के लिए नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन, आगमन पर स्वागत तस्वीर के साथ शुरुआत। वहीं, रात 8 बजे से 9 बजे तक डिनर के दौरान नेता अपने भोजन पर बातचीत में ़शामिल होंगे। रात 9 बजे से 9:45 बजे तक दिन का समापन करने के लिए नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम में लीडर्स लाउंज में इकट्ठा होंगे।

दूसरा दिन (10 सितंबर)

जी-20 शिखर सम्मेलन में दूसरे दिन का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा कि सुबह 8:15 बजे से 9 बजे तक राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का स्वागत और राजघाट में लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर सभी के साइन कराए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे से 9:20 तक विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे। सुबह 9:40 से 10:15 बजे तक भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होगा। सुबह 10:15 -10:30 तक भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में पौधारोपण समारोह किया जाएगा। सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र, जिसे 'वन फ्यूचर' कहा जाता है, आयोजित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News