भाजपा नेता का विवादित बयान, बोले- धनतेरस पर आभूषण और बर्तन नहीं, तलवारें खरीदें
गजराज राणा ने आगे कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की उम्मीद है। हमें आशा है कि कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में होगा।;
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता गजराज राणा एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। देवबंद नगर के भाजपा अध्यक्ष गजराज राणा ने बीती रात मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान राणा हिंदू समुदाय से अपील करते हुए कहा कि धनतेरस पर बर्तनों के बजाय लोहे से बनी तलवारें खरीदें। हिन्दू मान्यता के मुताबिक धनतेरस पर लोग बर्तन या धातु से बनी चीजें खरीदते हैं।
गजराज राणा ने आगे कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की उम्मीद है। हमें आशा है कि कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में होगा। इससे माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए सोना की ज्वेलरी और चांदी के बर्तनों को खरीदने के वजाए लोहें से बनी तलवारें खरीदें। यह जरूरत पड़ने पर हमारी रक्षा के काम आएंगी।
अपने बयान पर राणा ने सफाई भी दी
हालांकि की बयान देने के बाद गजराज राणा ने सफाई भी दी। राणा ने कहा कि किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला है। हमारे धार्मिक रिवाजों में हथियारों की पूजा की जाती है।
हमारे देवी देवताओं ने भी परिस्थितियों के आधार पर हथियारों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा मेरा यह बयान वर्तमान समय के बदलते माहौल और मेरे समुदाय के सदस्यों के लिए एक सलाह है। मेरे इस बयान का कुछ और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App