Gandhi 150: कभी गांधी जी ने इस राजकुमारी को बुलाया था बेवकूफ, बनीं देश की पहली हेल्थ मिनिस्टर
Gandhi 150/ दो अक्टूबर (2 October) यानी बुधवार को देश और दुनिया में गांधी जंयती (Gandhi Jayanti) मनाई जाएगी। इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of Nation mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर जाब के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी अमृत कौर और महात्मा गांधी के बीच कई बार बातचीत हुई।;
Gandhi 150/ दो अक्टूबर (2 October) यानी बुधवार को देश और दुनिया में गांधी जंयती (Gandhi Jayanti) मनाई जाएगी। इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of Nation mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। गांधी जंयती के मौके पर अक्सर गांधी जी से जुड़ी चीजों के बारे में लोग पढ़ते हैं। इसमें एक किस्सा काफी मशहूर है। पंजाब के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी अमृत कौर (Princess Amrit Kaur) को महात्मा गांधी बेवकूफ कहकर बुलाया करते थे। जो आगे चलकर देश की पहली महिला स्वास्थ्य मंत्री बनीं।
कौन थी राजकुमारी अमृत कौर
राजकुमारी अमृत कौर पंजाब के कपूरथला के शाही परिवार और राजा सर हरनाम सिंह की बेटी थी। उनका जन्म कपूरथला में 2 फरवरी 1889 को हुआ था। उनकी पढ़ाई बाहर विदेश में हुई थी। विदेश से पढ़ाई कर भारत लौटने पर वो भारत की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं के साथ जुट गईं। जिसमें गांधी नेहरु और जिन्ना थे। हमेशा गांधी जी के करीब रहीं। उनका जीवन हमेशा से सादगी से भरा रहा था।
प्यार से गांधी जी बुलाते थे पागल और बेवकूफ
राजकुमारी अमृत कौर के महात्मा गांधी बहुत करीब थे। भारत की आजादी के लिए उन्हें बापू के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अंग्रेजों के खिलाफ महिला टीम को खड़ा किया। वैसे गांधी जी से उनकी पहली मुलाकात 1934 में हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच कई बार खत वार्ता हुई। इस दौरान जब भी वो गांधी जी खत भेजा करते थे तो वो उसमें मेरी प्यारी बेवकूफ, पागल लड़की और बागी कहकर बुलाया करते थे। सत्याग्रह और भारत छोड़ों आंदोलन के वक्त वो जेल भी गईं।
अमृत कौर से जुड़ीं खास बातें...
1. राजकुमारी अमृत कौर ने इंग्लैंड में जाकर पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एमए किया था।
2. राजकुमारी अमृत कौर यूनेस्को की बैठकों में शामिल होने के लिए भारतीय प्रतिनिधि मंडल के दल में शामिल होकर गई थीं। आजादी के बाद पहला विदेशी दौरा था।
3. वो स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री 1947 से 1957 के बीच रहीं।
4. उन्हें स्पोर्ट्स में काफी रूचि थी। सबसे ज्यादा उन्हें टेनिक का शौक था।
5. राजकुमारी अमृत कौर नेहरू कैबिनेट में आजाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री बनी थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App