Gandhi Jayanti: बीजेपी सांसद का बेतूका बयान, महात्मा गांधी आज होते तो संघ में रहते

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बीजेपा सांसद राकेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो वो संघ में रहते।;

Update: 2019-10-02 09:14 GMT

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बीजेपा सांसद राकेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो वो संघ में रहते। उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि संघ महात्मा गांधी की विचारधारा का सबसे बड़ा अनुयायी है। राकेश कुमार का संघ से गहरा नाता है।

गांधी जंयती के मौके पर कांग्रेस और भाजपा ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने पदयात्रा शुरू की है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने 150 किलो मीटर की गांधी संकल्प यात्रा निकाली है। जिसका मकसद गांधी जी के विचारों के बारे में लोगों को बताना है।

इससे पहले आज सुबह दिल्ली के राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता भी पहुंचे। राजघाट पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, पीएम मोदी, जेपी नड्डा और ओम बिरला ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News