Gandhi Jayanti : दिल्ली में राहुल तो लखनऊ में प्रियंका गांधी की अगुवाई में पदयात्रा जारी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर एक तरफ भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा (Gandhi Sankalp Yatra) का आयोजन किया है तो दूसरी तरफ दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में पदयात्रा शुरू हो चुकी है।;
Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर एक तरफ भाजपा ने गांधी संकल्प यात्रा (Gandhi Sankalp Yatra) का आयोजन किया है तो दूसरी तरफ दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में पदयात्रा शुरू हो चुकी है।
दिल्ली में राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में पदयात्रा प्रारंभ की जा चुकी है। कांग्रेस इस पदयात्रा को रघुपति राघव राजा राम की धुन पर निकालेगी। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कांग्रसे अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं को गांधीवाद और गांधी के विचारों वाले भारत के लिए काम करने की शपथ दिलाएंगी।
Rahul Gandhi arrives at Delhi Pradesh Congress Committee office for the party's Gandhi Sandesh Yatra on #GandhiJayanti pic.twitter.com/eb06iZ9v2S
— ANI (@ANI) October 2, 2019
जिसके बाद यात्रा के अंत में कांग्रेस नेता राजघट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस पदयात्रा का आयोजन करेंगी। देश के अलग अलग हिस्सों में कांग्रेस नेता पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं।
लखनऊ में प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासविच प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपना पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। प्रशासन ने उनको मंदूरी नहीं दी थी। लेकिन उसके बाद वो मौन होकर पदयात्रा पर निकल पड़ी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App