Gandhi Jayanti: ये हैं सिंगल यूज प्लास्टिक के फायदे और नुकसान

Gandhi Jayanti/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साबरमती आश्रम से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की घोषणा करेंगे। लाल किले और यूएन से भी पीएम मोदी ने प्लास्टिक के ना इस्तेमाल करके के लोगों से कहा था।;

Update: 2019-10-02 04:17 GMT

Gandhi Jayanti/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साबरमती आश्रम से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की घोषणा करेंगे। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के ना इस्तेमाल को लेकर देशवासियों से आह्वान किया था।

इसके बाद पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के दौरान प्लास्टिक बैन को लेकर चर्चा की थी। मोदी सरकार ने प्लास्टिक और अन्य चीजों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है।

मोदी सरकार ने देशव्यापी प्रतिबंध को लेकर यह योजना बनाई है। सोडा और बिस्कुट से लेकर केचप और शैम्पू तक हर चीज की पैकेजिंग में प्लास्टिक का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा रोजाना यूज होने वाली पन्नियां और प्लास्टिक है। उनपर भी मोदी सरकार बैन लगाने जा रही है। ऐसे में अगर सरकार तुरंत इस पर बैन लगाती हैं तो इससे बिस्कुट, नमक और दूध जैसे उत्पादों की आपूर्ति बाधित हो सकती हैं।

सिंगल यूज प्लास्टिक के फायदे और नुकसान (single Use Plastic Ban Advantages and Disadvantages )

फायदे -

1. इसका इस्तेमाल बहुत कम बिजली की खपत से होता है। करता है

2. सस्ते दामों पर प्लास्टिक का निर्माण होता है इसमें सब्जी वाली पन्नी, प्लास्टिक वाले चाय कप, कोल्ड ड्रिक्स की बोतल आदि

3. इन पन्नियों का एक बार से ज्यादा बार भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नुकसान-

1. इस प्लास्टिक के कचरे से समुद्री जीव-जंतु की जान हर साल लाखों की संख्या में चली जाती है। जीव-जंतु ही नहीं जानवरों की मौत भी हो जाती है।

2. पूरी दुनिया में सिर्फ 9 फीसदी प्लास्टिक को ही रिसाइकल किया जाता है। अधिकांश प्लास्टिक लैंडफिल, महासागरों और जलमार्ग में चली जाती है।

3. प्लास्टिक कभी खत्म नहीं होती है। यह सालों साल एक ही जगह पर पड़ी रहती है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News