गांधीनगर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: भाजपा ने 44 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की, AAP को मिली एक सीट
भाजपा (BJP) ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी (AAP- आप) केवल एक सीट जीतने में सफल रही हैं।;
गांधीनगर नगर निगम (Gandhinagar Municipal Corporation election- जीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड जीत मिली है। टाइम्स नऊ अंग्रेजी के मुताबिक, भाजपा (BJP) ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी (AAP- आप) केवल एक सीट जीतने में सफल रही हैं। जबकि कांग्रेस दो सीटें जीतने में सफल रही। जीएमसी की 44 सीटों के लिए 161 उम्मीदवार मैदान में थे। बता दें कि तीन अक्टूबर को गुजरात (Gujarat) की राजधानी गांधीनगर की महानगर पालिका के लिए 3 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
11 वार्ड की 40 सीटों के लिए 161 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 44 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। जबकि आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे। इनके अलावा चुनावी मैदान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 14 उम्मीदवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो उम्मीदवार, अन्य दलों के छह और 11 निर्दलीय उम्मीदवार थे।
#WATCH | Gujarat: BJP workers & supporters were seen celebrating as the party leads in Gandhinagar Municipal Corporation elections pic.twitter.com/rsF3TStjJW
— ANI (@ANI) October 5, 2021
बता दें कि नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमें में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। गांधीनगर की निवर्तमान महापौर रीटा पटेल ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर वोट मांगा और जनता का साथ हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है।