गायत्री कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त किया गया नियुक्त
भारत सरकार ने ब्रिटेन में अपना अगला उच्चायुक्त गायत्री आई कुमार को नियुक्त किया है।;
भारत सरकार ने ब्रिटेन में अपना अगला उच्चायुक्त गायत्री आई कुमार को नियुक्त किया है। इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय की तरफ से की गई है। जिसमें कहा गया है कि हमने ब्रिटेन में अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को नियुक्त किया है।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। साल 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी कुमार रुचि घनश्याम की जगह लेंगी।
वर्तमान में कुमार बेल्जियम, लक्जमबर्ग और यूरोपीय यूनियन में बतौर भारतीय राजदूत सेवाएं दे रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही उनके पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है।
ब्रिटेन के शक्तिशाली यूरोपीय यूनियन से बाहर आने के बाद कुमार की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत ब्रिटेन से द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की ओर अग्रसर है। अपने 30 साल के लंबे कार्यकाल में कुमार पेरिस, काठमांडू, लिस्बन और जिनेवा के अलावा कई भारतीय मिशन में सेवाएं दे चुकी हैं।