CAB के पास होने से देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अशांति है : गुलाम नबी आजाद
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पास होने के परिणास्वरूप कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश भर में अशांति है।;
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश भर में अशांति है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पास होने के परिणास्वरूप कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश भर में अशांति है। लेकिन सबसे खराब स्थिति पूर्वोत्तर राज्यों में है। पूर्वोत्तर राज्यों के लोग, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 बिल के खिलाफ हैं।
Congress leader Ghulam Nabi Azad: Unrest is across the country from Kashmir to Kanyakumari. But worst situation is in northeastern states, as a result of the passage of #CitizenshipAmendmentBill2019 in both Houses. People of northeast, irrespective of religion, are against bill pic.twitter.com/CCuFqYl394
— ANI (@ANI) December 12, 2019
असम में बेहद अफरातफरी का माहौल
बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल 2019 के खिलाफ देश के कई हिस्सों में बवाल मचा हुआ है। खासकर पूर्वोत्तर राज्यों के असम में बेहद अफरातफरी का माहौल है। गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जैसे इलाकों में लोग जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की वजह से ट्रेन, फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाओं को बंद किया जा चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App