बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या, जानिए Murder के पीछे की कहानी...

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों ही आरोपी फरार हो गए हैं।;

Update: 2022-12-29 07:51 GMT

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ठाणे जिले में एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। लड़की की मां उन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थी। जिसके बाद मृतका की बेटी ने अपने प्रेमी संग मिलकर मां की हत्या कर दी। फिर हत्या कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि घटना मुंब्रा इलाके में हुई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि लड़के से दोस्ती करने के कारण 37 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी को फटकार लगाई थी। इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मारने की साजिश रची और चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

धारा 302 के तहत मामला दर्ज

दोनोंं ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिर जब महिला की एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया। लेकिन कई बार फोन करने के बाद जब जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जहां महिला का खून से लथपथ शव मिला। महिला के शरीर पर चाकू घोंपने के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags:    

Similar News