रक्षाबंधन पर मायके आई थी महिला, प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या

परिजनों ने बताया कि आरती का पड़ोस में ही रहने वाले कौशल नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते महीने 3 जुलाई को लड़की के परिजन ने उसकी शादी बुलंदशहर में कर दी थी। इस बात से नाराज होकर कौशल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।;

Update: 2020-08-03 10:14 GMT

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके आई हुई थी। लेकिन महिला के प्रेमी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। यह मामला अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के नगला माली का है। युवती रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने मयके आई थी। रात को घर की छत पर सोते समय प्रेमी ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारकर हत्या कर दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

परिजनों ने बताया कि आरती का पड़ोस में ही रहने वाले कौशल नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बीते महीने 3 जुलाई को लड़की के परिजन ने उसकी शादी बुलंदशहर में कर दी थी। इस बात से नाराज होकर कौशल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

मृतक की बहन वंदना ने का कहना है कि शादी से नाराज कौशल ने उसकी बहन आरती को जान से मारने की धमकी दी थी। उसका कहना था कि अगर तुम्हारी शादी मुझसे नहीं हुई तो मैं किसी और की भी नहीं होने दूंगा। शादी के बाद हाल ही में आरती और वंदना अपने ससुराल से मायके नगला माली रक्षाबंधन त्योहार के चलते आईं थी। 

Tags:    

Similar News