आज 25 साल का हुआ Google, अपने नाम की गलत स्पेलिंग लिखकर कर रहा सेलिब्रेट!

सर्च इंजन गूगल (google) आज यानी 27 अगस्त को 25 साल का हो गया है। टेक कंपनी ने इसकी खुशी में गूगल के Doodle को बदल दिया है। गूगल को Google को g25gle लिखा गया है।;

Update: 2023-09-27 04:20 GMT

25th birthday of google : सर्च इंजन गूगल (google) आज यानी 27 अगस्त को 25 साल का हो गया है। टेक कंपनी ने इसकी खुशी में गूगल के Doodle को बदल दिया है। गूगल को Google को g25gle लिखा गया है। आज गूगल के बिना आप अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। आपको कुछ भी सर्च करना होता है तो आप तुरंत गुगल करते हैं और आपको दुनिया भर की जानकारी सेकेंडों में मिल जाती है। आइए जानते हैं आइए जानते हैं कि गूगल की स्थापना किसने और कब की थी। 

जानकारी के मुताबिक, Google की स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी। इसकी स्थापना लैरी पेज जो एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं, उन्होंने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर की थी। दोनों को "Google Guys" के नाम से भी जाना जाता है। इन दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में डॉक्टरेट स्टूडेंट्स के रूप में हुई थी। दोनों 1990 के दशक के अंत में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। जब वह अपने हॉस्टल के कमरों से काम कर रहे थे तो दोनों ने एक सर्च इंजन बनाया था। जो वर्ल्ड वाइड वेब पर व्यक्तिगत पेजों के महत्व को निर्धारित करने के लिए लिंक का उपयोग करता था। पहले गूगल का नाम बैकरब रखा गया था। इसके बाद इसका नाम बदलकर Google कर दिया गया। 

पहले किराए के गैरेज में था गूगल का दफ्तर 

कहा जाता है कि ब्रिन और पेज 'दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और इसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इसका नाम गूगल रख दिया। पहले एक गैरेज में गूगल का ऑफिस चलता था। 

अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता था गूगल का जन्मदिन 

खबरों की मानें तो पहले गूगल का बर्थ-डे अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले गूगल का जन्मदिन सात सिंतबर को मनाया गया। इसके बाद आठ सितंबर को जन्मदिन मनाया गया। फिर, 26 सितंबर को गूगल का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद कंपनी ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा था कि गूगल का जन्मदिन अब  27 सितंबर को मनाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने ISKCON पर लगाया गंभीर आरोप

Tags:    

Similar News