Google Doodle : गूगल ने बसंत ऋतु यानी Spring Season का बनाया डूडल, ऐसे किया सीजन का स्वागत

Google Doodle : गूगल ने 19 मार्च को स्प्रिंग 2020 पर एक सीजन का खास डूडल बनाया है।;

Update: 2020-03-19 03:07 GMT

Google Doodle : गूगल ने 19 मार्च को स्प्रिंग 2020 पर एक सीजन का खास डूडल बनाया है। बसंत ऋतु यानी स्प्रींग सीजन को वेलकम किया है। इस डूडल में गूगल ने एक खरगोश बनाया है। रंग-बिरंगे हॉट-एयर बलून दिखाई दे रहा है। इस बार थीम ब्लू कलर की है। नीला रंग खुले और साफ आसमान को दिखा रहा है।

भारत में बसंत का महीना 20 मार्च से शुरू हो रहा है। जो 21 जून तक चलता है, जब गर्मी के दिनों में यह गर्म होने लगता है। यह एक ऐसा दिन है, जहां लगभग 12 घंटे दिन और 12 घंटे की रात होती है। क्योंकि सूर्य सीधे भूमध्य रेखा पर गुजरता है।

बता दें कि बसंत सर्दियों के बाद और गर्मियों से पहले का मौसम है। उत्तरी गोलार्ध में पौधे बढ़ते हैं और फूल खिलते हैं। दुनिया के कई हिस्सों में घंटों तक बारिश होती है। ऐसे में ये मौसम सबसे ज्यादा गर्मी वाला होता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भारत में पूरे वर्ष में छह अलग-अलग प्रकार के मौसम होते हैं। वसंत ऋतु, ग्रीष्मा ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, शरद ऋतु,हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु, भारत और पूरे दक्षिण एशिया के लोग इसी कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं।  

Tags:    

Similar News