Gujarat Assembly Election: गुजरात में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा।;
गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान हो गया है। गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ मतगणना 8 दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajeev Kumar) और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय (Anoop Chandra Pandey) ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की तारीखों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया गुजरात में दो चरणों में चुनाव किए जाएंगे। पहला चरण 1 दिसंबर को और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा। इसके बाद 8 तारीख को इसके नतीजे घोषित किया जाएंगे। वही चुनाव आयोग ने मोरबी हादसे पर भी दुख जताया। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (Election Commission) ने बताया है कि गुजरात में कुल मतदाता 49089765 है। यहां 2 करोड़ 53 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं, 2 करोड़ 37 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्र 51782 होंगे।
उन्होंने कहा राज्य में बनाए गए कम से कम 50% मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर मतदान अनुभव के लिए 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्र होंगे जहां एक का लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वागत किया जाएगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के उपलब्ध मतदान कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
182 मतदान केंद्र होंगे जहां एक का लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वागत किया जाएगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के उपलब्ध मतदान कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
चुनाव आयुक्त ने कहा, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तारीख हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को होगी। विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी कर ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं, बुजुर्गों, पीडब्ल्यूडी को शामिल करने के लिए विशेष पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी।