गुजरात में भाजपा विधायक आशा पटेल का निधन, बीते दिनों किया था दिल्ली का दौरा

गुजरात (Gujarat) के उंझा विधानसभा से महिला विधायक आशा पटेल (MLA Asha Patel) का डेंगू की वजह से निधन हो गया।;

Update: 2021-12-12 10:05 GMT

गुजरात (Gujarat) के उंझा विधानसभा से महिला विधायक आशा पटेल (MLA Asha Patel) का डेंगू की वजह से निधन हो गया। आशा पटेल की हालत नाजुक बताई जा रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। लेकिन इलाज के दौरान 44 साल की महिला विधायक का निधन हो गया।

शहर के जाइडस अस्पताल में भर्ती आशा पटेल को बीते दिनों भर्ती किया गया था। आशा की हालत नाजुक देखकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उनसे मिलने अस्पताल आए थे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, स्वास्थ्य मंत्री हृषिकेश पटेल, समेत पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी पहुंचे थे। जायडस अस्पताल ने निधन से पहले हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा था कि डेंगू की वजह से उनके कई अंगों में दिक्कत होने लगी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें बुखार आया था और उन्हें पिछले 7 दिसंबर को डेंगू होने का पता चला। उंझा में दो दिन तक इलाज चला फिर उसके बाद उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती लगाया गया। डेंगू होने के बाद उनके फेफड़ों और किडनी में दिक्कत होने लगी। डॉक्टर रिपोर्ट के मुताबिक, दिल और फेफड़े कमजोर हो गए थे। किडनी भी काम नहीं कर रही थी। इसलिए उन्हें फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया।

बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मसुख मंडाविया ने राज्यसभा को संबोधित करेत हुए बताया था कि देश में 2019 में 2,05,243 मामलों के मुकाबले 2021 के दौरान 1,64,103 डेंगू के मामले दर्ज हुए। जबकि 2008 के बाद से एक प्रतिशत से भी कम मामले की मृत्यु दर को बनाए रखा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में डेंगू की स्थिति पर लगातार नजर रखे है। डेंगू और कोविड-19 के बीच किसी विशिष्ट संबंध का सुझाव देने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Tags:    

Similar News