हरियाणा के बाद गुजरात में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल हुए पूर्व विधायक समेत ये नेता

गुजरात के विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी का भाजपा पर निशाना। विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ जोर शोर से शुरू की रैलियां।;

Update: 2022-04-14 08:05 GMT

दिल्ली के बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में अपनी सरकार बनाकर आम आदमी पार्टी की नजर साल के अंत में होने वाले गुजरात के विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election) पर है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) पूरी ताकत से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। यही वजह है कि गुजरात में बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं। इस सूची में गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक इंदरनील राजगुरु (Former Mla Inderneel Rajguru) का नाम जुड़ गया है। उन्हीं के साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी वशराम भाई सगथिया ने भी आप की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पंजाब पर जीत हासिल कर गुजरात पर फॉक्स बनाये हुए हैं। वह लगातार गुजरात में रैली कर रहे हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भी नजर आते हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा को निशाने पर लेते हुए गुजरात में शिक्षा को लेकर प्रश्न उठाया है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पिछले 27 सालों से गुजरात में अच्छी शिक्षा नहीं दे पायी है। उन्होंने वादा किया अगर आप गुजरात में आती है तो दिल्ली की तरह सभी को अच्छी शिक्षा देगी। 

Tags:    

Similar News