Gujarat Election: वांसदा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प, पीयूष पटेल हुए घायल

गुजरात चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। पहले चरण में कुल 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है।;

Update: 2022-12-01 05:36 GMT

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। आज कुल 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिनमें करीब 2 करोड़ लोग मतदान कर रहे हैं। वहीं पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2 जबकि NCP के पास एक सीट है। गुजरात चुनाव में कुल 182 सीटों पर चुनाव होना है। जिनमें से पहले फेज की वोटिंग 1 दिसंबर को 89 सीटों पर हो रही है। जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 5 दिसंबर को 93 सीटों पर होगी। वहीं इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे।

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प होने की खबर सामने आई है। नवसारी जिले के वांसदा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। इस क्रम में वांसदा के बीजेपी कैंडिडेट पीयूष पटेल जख्मी हो गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज हो रहे मतदान में कुल 89 सीटों में से 7 सीटें ऐसी हैं, जहां आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी है। वहीं इनमें से छह सीटें सूरत जिले की हैं, जबकि एक सीट द्वारका जिले से है।

पीएम मोदी की राजकोट सीट पर भी वोटिंग

मतदान के पहले फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट राजकोट पश्चिम पर भी वोटिंग हो रही है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2002 में राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ा था। तब पीएम को 14 हजार वोटों से जीत मिली थी। 2002 के बाद भाजपा दो बार इस सीट पर चुनाव जीत चुकी है। जिसमें से एक बार वजुभाई वाला जबकि दूसरी बार विजय रूपानी को जीत मिली थी। वहीं इस बार 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने डॉ. दर्शिता शाह को इस सीट पर उतारा है। 

Tags:    

Similar News