गुजरात : PM मोदी ने किया खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ, युवाओं की जमकर की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गुजरात (Gujarat) दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार पटेल स्टेडियम (Sardar Patel Stadium) में खेल महाकुंभ 2022 (Khel Mahakumbh 2022) का शुभारंभ किया।;

Update: 2022-03-12 16:23 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गुजरात (Gujarat) दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने अहमदाबाद (Ahmedabad) के सरदार पटेल स्टेडियम (Sardar Patel Stadium) में खेल महाकुंभ 2022 (Khel Mahakumbh 2022) का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत के हर अभियान" को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी लेने में देश के युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने भारत की क्षमता को साबित किया है।

11वें खेल महाकुंभ के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा ''स्टार्टअप इंडिया (Startup India) से लेकर स्टैंडअप इंडिया तक, मेक इन इंडिया (Make in India) से लेकर आत्मनिर्भर भारत और 'वोकल फॉर लोकल' तक, भारत के युवाओं ने खुद इसकी जिम्मेदारी ली है। न्यू इंडिया के हर अभियान की जिम्मेदारी। हमारे युवाओं ने भारत की क्षमता को साबित किया है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने टूर्नामेंट में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) और पैरालंपिक के प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि यह अभी शुरुआत है। देश भविष्य में कई पदक जीतेगा। "सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश भी खेल के क्षेत्र में एक शक्ति के रूप में उभर रहा है। हमारे खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालिंपिक में इस बदलाव को साबित किया है।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में पहली बार सात पदक जीते हैं। वही टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) में भी रिकॉर्ड बनाया। भारत ने इस टूर्नामेंट में 19 पदक जीते। ये तो अभी शुरुआत है। वह दिन दूर नहीं जब भारत कई स्वर्ण पदक जीतकर अपना झंडा लहराएगा।"

तिरंगे की मर्यादा और गौरव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक ( Medals at International level) जीतने वालों के सामने जब राष्ट्रीय ध्वज लहराता है तब उनकी आंखें नम हो जाती हैं। वही पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यूक्रेन के युवा जो युद्ध के मैदान से वापस आए हैं, वे बम और गोले के बीच से आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यूक्रेन में तिरंगे की गरिमा को महसूस किया है। 

Tags:    

Similar News