Priyanka Gandhi Birthday: सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी को मिल रहीं जन्मदिन की बधाईयां, कई यूजर्स ने शायरी के अंदाज में लिखा...

Priyanka Gandhi Birthday: कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज 49वां जन्मदिन है।;

Update: 2021-01-12 07:21 GMT

Priyanka Gandhi Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोली, सोनिया गांधी की बेटी, राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज 49वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देश विदेशों से ट्विटर पर बधाईयां मिल रही हैं। आज वो अपने परिवार में पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा-बेटी के साथ जन्मदिन मना रही है। प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। काफी लंबे समय से प्रियंका राजनीति में सक्रिय हैं। देश के बड़े बिजनेसमैन रॉबर्ड वाड्रा से उनकी शादी 18 फरवरी 1997 को हुई थी। 24 साल बाद भी दोनों एक दूजे के साथ हैं।

सोशल मीडिया पर हर कोई प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें दिल खोल कर बधाई दे रहा है। एक यूजर ने ट्वीट कर दीदी भी कहा। एक यूजर ने कहा कि कोई तोड़ नहीं इस आंधी का, अब दौर है प्रियंका गांधी का तूफान आयरन लेडी क़ी परछाई, अपनी दादी के उसूलों पर जीने वाली, अपने भाई कुँवर राहुल गाँधी जी के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर चलने वाली बहन, काले कानून पर निडरता से बोलने वालीं... 





Tags:    

Similar News