Happy Diwali: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी देश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं, ये है आज का शुभ मुहूर्त
Happy Diwali: आज पूरे देश में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।;
Happy Diwali: आज पूरे देश में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 14 नवंबर को ट्वीट कर लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं।
वहीं दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस दिन सैनिकों के सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। लेकिन आप उनके लिए सम्मान में एक दिया जरूर जलाएं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि इस दिवाली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं, जो निडर होकर देश की सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करते हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम बॉर्डर पर खड़े सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी अपनी कृतज्ञ है।
जानकारी के लिए बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। पीएम मोदी हर साल दीपावली के दिन बीते कई सालों से जवानों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हैं। इस दिन वो उनसे मुलाकात करते हैं और उन्हें मिठाई भी खिलाते हैं। इस बार भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव को लेकर एक बार फिर से वह सैनिकों में जोश भरने के लिए तैयार हैं और इसके अलावा देश के कई और नेताओं ने भी जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
दिवाली 2020 तिथि (Diwali 2020 Tithi )
बड़ी दिवाली-गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का तारीख, शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली और गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन इंद्र पर भगवान कृष्ण की विजय के रूप में भी मनाया जाता है 15 नवंबर 2020 मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहर्त- 15 नवंबर 2020 को शाम 3 बजकर 45 मिनट से शुरू और शाम 6 बजे समाप्त
भाई दूज, तारीख, शुभ मुहूर्त
भाई दूज दिन बहन अपने भाईयों को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशी की कामना करती हैं और भाई बहनों की सुरक्षा का वचन देते हैं। और बहनों को कुछ उपहार भी देते हैं। 16 नवंबर मनाया जाएगा।
भाई दूज का शुभ मुहूर्त- 16 नवंबर 2020 को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से शुरू और 3 बजकर 45 मिनट पर समाप्त