Haribhoomi Bulletin: कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख्याली पुलाव पकाए, पढ़ें आज की बड़ी खबरें
जापान की संसद ने आज नए प्रधानमंत्री के तौर पर शिंजो आबे के करीबी योशिहिदे सुगा को चुन लिया है। जापान को लगभग 8 साल के बाद नया प्रधानमंत्री मिला है।;
Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। जापान की संसद ने आज नए प्रधानमंत्री के तौर पर शिंजो आबे के करीबी योशिहिदे सुगा को चुन लिया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू में 50 किमी पूर्वी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत चीन सीमा पर घुसपैठ को लेकर गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है।
जापान के नए प्रधानमंत्री बने योशिहिदे सुगा
जापान की संसद ने आज नए प्रधानमंत्री के तौर पर शिंजो आबे के करीबी योशिहिदे सुगा को चुन लिया है। जापान को लगभग 8 साल के बाद नया प्रधानमंत्री मिला है। संसद के निचले सदन ने वोट देकर इनका चुनाव किया जहां सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है। योशिहिदे सुगा की जीत तब ही सुनिश्चित हो गई थी, जब उन्हें जापान की सत्तारूढ़ पार्टी का नया नेता चुना था। सत्तारूढ़ पार्टी शिंजो आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक वोटिंग में योशिहिदे सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले प्राप्त जबकि अन्य दो दावेदारों को 157 मत हासिल हुए हैं।
कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार को देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और भारत चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर घेर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र की मोदी सरकार को ट्वीट कर घेरा है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए।
▪️21 दिन में कोरोना को हरायेंगे
▪️आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा
▪️20 लाख करोड़ का पैकेज
▪️आत्मनिर्भर बनो
▪️सीमा में कोई नहीं घुसा
▪️स्थिति संभली हुई है
लेकिन एक सच भी था:
आपदा में 'अवसर' #PMCares
योगी सरकार के मुख्तार अंसारी के बेटों पर बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास पर पच्चीस- पच्चीस हजार के इनाम का ऐलान किया गया है। बीते दिनों मुख्तार अंसारी के बेटे उमर और अब्बास के खिलाफ अवैध कब्जे के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा की गई कार्रवाई के तहत राजधानी लखनऊ में उनके अवैध कब्जे वाली दो बिल्डिंग को गिरा दिया गया था।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में महसूस किए गए भूकंप के झटके
नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू में 50 किमी पूर्वी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, काठमांडू में भूकंप सुबह करीब 5:04 बजे मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। सूचना मिलने तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। ये झटके 45 लाख से ज्यादा लोगों की आबादी को महसूस हुए हैं।
राज्यसभा में गृह मंत्रालय का बयान, पिछले 6 महीने में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं
संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत चीन सीमा पर घुसपैठ को लेकर गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है। भारत और चीन के बीच लगभग 2 महीने से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने कहा कि पिछले 6 महीने में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में एक बयान जारी कर कहा कि बीते 6 महीने के अंदर भारत चीन सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। राज्यसभा में एक सांसद ने भारत चीन सीमा पर घुसपैठ को लेकर सवाल किया था।