Haribhoomi Bulletin: कृषि बिल राज्यसभा से पास, लेकिन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी, यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। देश में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं । तो वहीं संसद में मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से आज दो कृषि बिल को पास कर दिया गया।;

Update: 2020-09-20 10:52 GMT

Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। देश में लगातार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तो वहीं संसद में मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से आज दो कृषि बिल को पास कर दिया गया। इसके अलावा हरियाणा में किसान बिल के खिलाफ सड़कों पर किसान उतर आए हैं, जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्यसभा में किसान बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

भारत में कोरोना आकंड़ों का अपडेट

भारत में लगातार 90 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट भी ठीक चल रहा है। आज रविवार को भारत में बीचे 24 घंटे में 92 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीते शनिवार को 6,551 नए मामले सामने आये थे। इसी के साथ भारत में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 53 लाख के पार पहुंच गया है। कोविड-19 की वेबसाइट के मुताबिक, रविवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 92,574 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1,149 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53,98,230 हो गया है। जिसमें 10,10,975 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 42,99,724 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

राज्यसभा में किसान बिल पास

राज्यसभा में विपक्ष के लगातार विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पारित किया गया। बिल पास के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राज्यसभा में दो ऐतिहासिक कृषि विधेयकों के पारित होने के साथ, भारत ने 'आत्मनिर्भर कृषि' की मजबूत नींव रखी है।

बिल पास होने पर पीएम का ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे। दशकों तक हमारे किसान भाई-बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी।

हरियाणा में सड़कों पर उतरे किसान

हरियाणा के कई जिलों में किसान बिल के खिलाफ सड़कों पर किसानों का हल्लाबोल शुरू हो गया है। अंबाला के सदोपुर बॉर्डर पर बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई जगहों पर सड़क को जाम कर दिया है।

चीन से आ रही ये खतरनाख बीमारी

दुनिया में कोरोना महामारी देने वाला चीन अब एक और वायरस देने की तैयारी में है। इस वायरस का नाम ब्रूसीलोसिस बताया जा रहा है। ये संक्रमण पालतू जानवरों से इंसानों में फैलता है। इस बीमारी के लक्षण भी कोरोना से मिलते जुलते हैं। जिसमें बुखार, मांसपेशियों में दर्द, भूख न लगना और जोड़ों में दर्द होना है। चीन के स्वास्थ्य आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्रूसीलोसिस का संक्रमण पशुओं के संपर्क में आने से ही फैलता है। इसे माल्टा फीवर के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में इस वायरस को लेंझॉउ शहर में पाया गया है। जहां ब्रूसीलोसिस की वैक्सीन तैयार हो रही थी। वहीं इसकी फार्मा फैक्ट्री थी। 

Tags:    

Similar News