Haribhoomi Bulletin: पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें, जो बनी सुर्खियां
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर यह हमला देश में बढ़ते कोरोना वायरस केस और जीडीपी को लेकर बोला है।;
Haribhoomi Bulletins: हरिभूमि (Haribhoomi.Com) पर आप देश-दुनिया और अपने राज्यों की खबरें पढ़कर अपडेट रह सकते हैं। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आये हैं। और 1016 लोगों की मौत हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर यह हमला देश में बढ़ते कोरोना वायरस केस और जीडीपी को लेकर बोला है। देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की राजधानी दिल्ली में 169 दिनों से बंद मेट्रो फिर से पटरी पर लौट आई है। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने आज देश में जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का लोकार्पण किया।
भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 90 हजार से ज्यादा केस आये
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 90,802 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1016 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 42,04,614 हो गया है। जिसमें 8,82,542 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 32,50,429 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है।
राहुल गांधी ने कोरोना और जीडीपी को लेकर मोदी सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर यह हमला देश में बढ़ते कोरोना वायरस केस और जीडीपी को लेकर बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने की बजाए शुतुरमुर्ग बन जाती है। हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आकड़े हो या जीडीपी में गिरावट। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा देश की 26 सरकारी कम्पनी और बेची जाएंगी!
दिल्ली में 169 दिनों से बंद मेट्रो फिर से पटरी पर लौटी
देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की राजधानी दिल्ली में 169 दिनों से बंद मेट्रो फिर से पटरी पर लौट आई है। सोमवार यानी आज 7 सितंबर की सुबह दिल्ली में एक बार फिर से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह शुरुआत केवल येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर हो रही है। सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए मेट्रो रवाना हुई है। देश भर में मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय 30 अगस्त को जारी गृह मंत्रालय के द्वारा अनलॉक -4 की गाइडलाइंस के दिशानिर्देशों में लिया गया था।
पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट पर प्रतिक्रिया दी
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने आज देश में जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट पर प्रतिक्रिया दी है। रघुराम राजन का कहना है जीडीपी के आंकड़ों से सभी को अलर्ट हो जाना चाहिए। क्योकि, देश की इकॉनमी की हालत और भी बदतर हो सकती है। ऐसे में सरकार को राहत पैकेज को बढ़ाना चाहिए। पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने अपने लिंक्डइन पेज पर एक पोस्ट में लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा, जब इनफॉर्मल सेक्टर के आंकड़े जोड़े जाएंगे तो इकॉनमी में 23.9 फीसदी (प्रतिशत) की गिरावट और बदतर हो सकती है। भारत में अर्थव्यवस्था को अमेरिका और इटली से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। जबकि, अमेरिका और ब्राजील कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहे। भारत में जब तक कोरोना वायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तब तक देश में विवेकाधीन खर्च की स्थिति कमजोर बनी रहेगी।
सीएम योगी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का लोकार्पण किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का कोविड-19 अस्पताल, गेस्ट हाउस, बायोसेफ्टी लैब और 100 बेड पीजी हॉस्टल का लोकार्पण कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में इंसेफेलाइटिस के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी उसी तरह से अब हम कोरोना के खिलाफ अभियान चलाएंगे।