Haribhoomi-Inh Exclusive : स्मृति में राजीव || पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के बीच e-सार्थक संवाद, देखें पूरी चर्चा

Haribhoomi-Inh Exclusive : हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने आज राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर E सार्थक संवाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से चर्चा की। वहीं दूसरी तरफ ई-सार्थक संवाद के दौरान आप से वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल से बातचीत की।;

Update: 2021-08-20 15:33 GMT

Haribhoomi-Inh Exclusive : हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने आज राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर E सार्थक संवाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से चर्चा की। आज हम सार्थक संवाद में अलग ही मुद्दे पर और अलग ही परिदृश्य पर चर्चा करने जा रहे हैं।

आज देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी जी की जयंती हैं। राजीव गांधी अगर आतंकी हमले का शिकार ना हुए होते तो 77 वर्ष के होते। राजीव गांधी के अंतर्गत इस देश ने केवल एक राजनेता को नहीं देखा। एक सौम्य व्यक्तित्व को दिखा था। एक दूरदर्शी लीडर को देश ने महसूस किया था। आज हम उनकी स्मृति में उनके सबसे बेहद नजदीकी रहे। देश के पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी जी के साथ अनुभव को साझा करेंगे। जो उन्होंने बतौर सांसद, बतौर कांग्रेस संगठन में उनके साथ समय बिताया। इस खास कार्यक्रम में सुरेश पचौरी जी भोपाल से जुड़े....

यहां देखें सुरेश पचौरी जी के साथ प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ ई-सार्थक संवाद...

Full View

वहीं दूसरी तरफ ई-सार्थक संवाद के दौरान आप से वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल से प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बातचीत की।

Full View

राजीव गांधी आज तक भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1984 में अपनी मां निधन के बाद कार्यभार संभाला। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी गई थी। उस वक्त राजीव गांधी 40 साल के थे। 20 अगस्त 2021 यानी आज राजीव गांधी की 77वीं जयंती है। अपने छोटे भाई संजय गांधी के विपरीत, राजीव गांधी एक पायलट, राजनीति से काफी हद तक दूर रहे। उनका जुनून उड़ा पर हमेशा रहा। लेकिन हालातों की वजह से वह राजनीति में आई।

Tags:    

Similar News