Haribhoomi-Inh Exclusive: सार्थक संवाद में मिलिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से, प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के साथ
Haribhoomi-Inh Exclusive : हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने सार्थक संवाद की शुरुआत में कहा नमस्कार आप सभी का स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम सार्थक संवाद में। हम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हैं और इस वक्त इस कार्यक्रम में ऐसा शख्स हमारे सामने मौजूद हैं... जिसके ऊपर उसकी पार्टी ने भरोसा जताया है। हमारे साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। जिन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पार्टी ने सीएम बनाया है।;
Haribhoomi-Inh Exclusive : हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने सार्थक संवाद की शुरुआत में कहा नमस्कार आप सभी का स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम सार्थक संवाद में। हम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हैं और इस वक्त इस कार्यक्रम में ऐसा शख्स हमारे सामने मौजूद हैं... जिसके ऊपर उसकी पार्टी ने भरोसा जताया है। हमारे साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। जिन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पार्टी ने सीएम बनाया है।
उन्हें पार्टी ने ही यह दायित्व दिया है इस दायित्व को किस नजरिए के साथ को निभा रहे हैं। इसे समझने की कोशिश करेंगे। पिछले 3 महीने से यह जिम्मेदारी मिली है। उत्तराखंड की स्थापना दिवस के 21 साल होने पर प्रधान संपादक ने सवाल करते हुए पूछा कि उत्तराखंड में जिस चुनौती के साथ आपको जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है क्या महसूस कर पा रहे हैं।
इस सवाल के जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवाब देते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आपको और आपके चैनल को धन्यवाद करता हूं। सभी सुनने वालों को, सभी देखने वाले को धन्यवाद करता हूं और आज हमारे राज्य का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और पूरे प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। यहां निश्चित रूप से चुनौती बहुत है। चुनौती हमारे सामने उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की है, चुनौती हमारे सामने हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के विजन 2025 की है। 2025 तक युवा प्रदेश होगा, युवा राज्य होगा, और युवा आकांक्षाएं होंगी। और उन सभी को पूरा करना है हमारा दायित्व है। हिंदुस्तान का नंबर वन राज्य इसको बनाना है। इसके लिए हर संभव प्रयास करना है। यह हमारे सामने चुनौती है और इस चुनौती को मैंने स्वीकार किया है मैंने सभी का आशीर्वाद लिया है। हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि उत्तराखंड आने वाले दिनों में देश और दुनिया का सबसे अच्छा राज्य बन जाएगा।
प्रधान संपादक ने उत्तराखंड के 21 साल पूरे होने पर दूसरे सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर चूक कहां रह गई। यह सवाल इसलिए है कि जब भी चुनाव हो रहा है जनता की नाराजगी तत्कालीन सरकार के मतों पर साफ दिखाई देती है। सरकार रिपीट नहीं होती। जिन आकांक्षाओं के साथ यह राज्य बना। आखिर कहां चूक रहे हैं। आप लोगों को विवश होकर जनता के फैसले को बार-बार बदलना पड़ रहा है। चेहरा बदलान पड़ रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब देते हुए कहा कि और आपको बदलाव होते हुए दिखेगा। जनता का आशीर्वाद सभी लोगों की भावनाओं और हम भी पूरे भाव से ही काम कर रहे हैं और हमारा संपूर्ण है भाव है। 4 जुलाई 2021 से राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं। तब से मैंने कोशिश की है कि हर वक्त और हर पल केवल और केवल उत्तराखंड के विकास के लिए काम करता रहा हूं। जनता की सेवा करता हूं और इसमें हमारे प्रधानमंत्री का अहम योगदान है...
यहां देखें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के बीच हुए सार्थक संवाद को...
सार्थक संवाद में मिलिए उत्तराखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह