Haribhoomi-Inh News: मिशन 2024 ! नई समिति, नई रणनीति, चर्चा प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, चर्चा के तहत आज हमारे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रित हमारा आज का विषय मिशन 2024 नई समिति, नई रणनीति। संदर्भ यह है कि भारतीय जनता पार्टी के तकरीबन ढाई साल पहले अब तक के बनाए गए जगत प्रकाश नड्डा ने आखिरकार पार्टी की सर्वोच्च समिति का पुनर्गठन कर ही दिया।;

Update: 2022-08-17 15:28 GMT

Haribhoomi-Inh News: हरिभूमि-आईएनएच के खास कार्यक्रम 'चर्चा' में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में कहा कि नमस्कार आपका स्वागत है हमारे खास कार्यक्रम चर्चा में, चर्चा के तहत आज हमारे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रित हमारा आज का विषय मिशन 2024 नई समिति, नई रणनीति। संदर्भ यह है कि भारतीय जनता पार्टी के तकरीबन ढाई साल पहले अब तक के बनाए गए जगत प्रकाश नड्डा ने आखिरकार पार्टी की सर्वोच्च समिति का पुनर्गठन कर ही दिया।

जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के संदर्भ में नामों का ऐलान किया। संसदीय बोर्ड के अंतर्गत जो नाम आ जाए। उन नामों पर किसी को अचंभा नहीं है। उन नामों पर चंबा है, जो बाहर से हुए हैं। नितिन गडकरी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री बाहर कर दिए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड जिनके नाम है। बाहर हो चुके हैं। वह शिवराज सिंह चौहान संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिए गए हैं।

कुछ नाम शामिल किए गए जिनको राज्य में खारिज कर दिया गया। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया गया। चाहे वह सर्बानंद सोनेवाला हों, चाहे देवेंद्र फडणवीस। इन लोगों को पार्टी के संसदीय बोर्ड में जगह दी गई है। चुनाव समिति के अंतर्गत कुछ ऐसा ही फेरबदल हुआ। यह नाम तो नहीं रहे। लेकिन साथ ही शहनवाज हुसैन को भी बाहर कर दिया गया है। आखिर समझने की कोशिश करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी ने इस परिवर्तन के माध्यम से क्या साधने की कोशिश की है।

संसदीय बोर्ड के संदर्भ में हम अपने दर्शकों को बताना चाहेंगे यह भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च संस्था है। पार्टी की नीतिगत निर्णय संविधान के अनुसार इसी बोर्ड के द्वारा लिए जाते हैं। हालांकि कुछ समय से ऐसा कहा जाता है कि यह बोर्ड भी सिर्फ एक नाम के लिए रह गया है। फैसले तो 2 लोगों के द्वारा ही लिए जाते हैं। एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे गृह मंत्री अमित शाह। उस फैसले को अमल में लाने के लिए कवायद करते हैं जेपी नड्डा। इसके बावजूद भी संस्थान की अहमियत है। इस पर हम आज चर्चा कर रहे हैं कि आखिर क्या है मिशन 2024 का बीजेपी का लक्ष्य। कई खास मेहमान हमारे साथ इस कार्यक्रम में जुड़े हुए हैं...

मिशन 2024 ! नई समिति, नई रणनीति

'चर्चा'

Full View

Tags:    

Similar News