देश के अगले विदेश सचिव होंगे हर्षवर्धन श्रृंगला, विजय केशव गोखले की जगह लेंगे
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हर्षवर्धन श्रृंगला के नाम पर मुहर लगाई है।;
देश के अगले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला होंगे। इस समय हर्षवर्धन श्रृंगला अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर सेवा दे रहे हैं। कार्मिक मंत्रालय ने आज एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति का ऐलान किया है। आदेश के अनुसार हर्षवर्धन श्रृंगला 29 जनवरी को विदेश सचिव का प्रभार संभालेंगे। हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी हैं।
Harsh Vardhan Shringla will take over as Foreign Secretary from Vijay Gokhale on January 29, 2020. https://t.co/RWlQnnLCxw
— ANI (@ANI) December 23, 2019
विजय केशव गोखले की जगह लेंगे
हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूदा विदेश सचिव विजय केशव गोखले की जगह लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक विजय केशव गोखले का दो साल का कार्यकाल एक दिन पहले खत्म हो रहा है।
महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जा चुके हैं
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हर्षवर्धन श्रृंगला के नाम पर मुहर लगाई है। हर्षवर्धन श्रृंगला बांग्लादेश और थाइलैंड में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं। इसके अलावा हर्षवर्धन श्रृंगला वियतनाम, इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में भी भारत के तरफ से महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए जा चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App