हरियाणा: करनाल में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत

हरियाणा के करनाल जिले के हरसिंहपुरा गांव में 50 फीट गहरे बोलवेल में गिरी 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है।;

Update: 2019-11-04 04:41 GMT

हरियाणा के करनाल जिले के हरसिंहपुरा गांव में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू हो गया था।   

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची को एनडीआरएफ की टीम ने सुबह 9 बजे बोरवेल से बाहर निकाला था। जिसके बाद उसने कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 बच्ची बीती शाम को बोरवेल में गिरी थी। पुलिस ने बताया कि हरसिंहपुरा गांव में एक 5 साल की बच्ची 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई और उसे निकालने का प्रयास किया गया था। 

वह घरौंदा इलाके में रविवार को खेतों में खेलते समय अपने परिवार से दूर बोरवेल के पास चली गई और उसमें गिर गई। परिवार को बेटी नहीं मिली तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की।लेकिन फिर पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया और एक बचाव अभियान शुरू किया गया।

एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी और बचाव दल ने उस बच्ची की जांच करने के लिए एक कैमरे भी लगाया है। पलपल की जानकारी ली।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News