हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार ने वोटरों से कहा एक बार विधायक बना दो, नशे-चालान पर कोई दिक्कत नहीं होगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दूराराम बिश्नोई (Dudaram Bishnoi) ने हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद (Fatehabad) में चुनाव प्रचार के दौरान जनता को लुभाने के लिए अपनी सीमाओं से परे जाकर बायन दिया है।;

Update: 2019-10-10 06:08 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election 2019) : हरियाणा का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे भी किए जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दूराराम बिश्नोई ने हरियाणा के फतेहाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान जनता को लुभाने के लिए अपनी सीमाओं से परे जाकर बायन दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दूराराम बिश्नोई ने जनता से वह वादा जिसकी कानून ने इजाजत नहीं दी

भाजपा उम्मीदवार दूराराम बिश्नोई ने जनता से वादा करते हुए कहा कि आप सब मुझे यहां से विधायक बनाकर भेजोगे, नशे की बात है, शिक्षा की बात है, मोटर वाले आपको चालान कर दें- ये जो छोटी मोटी दिक्कतें हैं, जब आपका बेटा विधायक (एमएलए) बनेगा अपने आप खत्म हो जाएंगी। 

आपको बता दें कि दूराराम बिश्नोई फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार है। जनता को लुभाने के लिए यह तक भूल गए कि वह जो वादा जनता से कर रहे हैं इसकी इजाजत कानून नहीं देता है। दूराराम बिश्नोई कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के कजिन हैं और हाल ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News