Haryana Exit Poll Results: हरियाणा में फिर सरकार बना रही भाजपा, इन 5 एग्जिट पोल में मिला बहुमत

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए अब रुझान सामने आने लगे हैं। देश के पांच समाचार चैनलों के अनुमान मानें तो हरियाणा में एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बन रही है।;

Update: 2019-10-21 14:13 GMT

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election) की 90 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। 90 सीटों के लिए एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमान भी सामने आने लगे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुत मिलता हुआ दिख रहा है। एग्जिट पोल की माने तो हरियाणा में एक बार फिर मनोहर सरकार आ सकती है। रिपब्लिक भारत के मुताबिक हरियाणा में भाजपा को 52 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि इंडिया टुडे और टीवी-18 के रुझानों में भाजपा को 75 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। 



भाजपा

 कांग्रेस

 इनेलो

जजपा

अन्य

रिपब्लिक भारत 

  52

  15

057

इंडिया न्यूज 

 75  

   9  

010

सी- वोटर 

72

 8

154

टीवी-18 

75

   10

023

टाइम्स नाउ 

  71

 11

00

 8

हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान आज शाम संपन्न हो चुका है। दोनों राज्यों में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लेकिन साल 2014 में हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में वोटिंग फीसदी घट गया है। साल 2019 में हरियाणा में कुल वोटिंग प्रतिशत 61.62 रहा है। पिछली बार हरियाणा में 76.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस साल हरियाणा राज्य में 14.92 फीसदी मतदान कम दर्ज किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News