हरियाणा चुनाव परिणाम: दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP का बड़ा ऐलान, भाजपा को करेगी समर्थन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम साफ हो चुके हैं, किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा को जजपा ने समर्थन देने का ऐलान किया है।;
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 58 सीटों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इसी बीच खबर आई है कि हरियाणा में भाजपा को जजपा पार्टी समर्थन देने को तैयार हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, ऐसे में अगल जजपा भाजपा को समर्थन देती है तो प्रदेश भाजपा की सरकार आसानी से बन जाएगी।
तभी जब रुझानों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो भाजपा ने हरियाणा के सभी नेताओं को प्रवक्ताओं को फरमान दिया कि वो जजपा और इंडियन नेशनल लोकदल के खिलाफ कोई बयानबाजी ना करें। ऐसे में साफ संकेत था कि भाजपा और जजपा के बीच संठगांठ चल रही थी।
सभी 90 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आज आउट होने की उम्मीद है। मतगणना समाप्त होने के बाद भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
वैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर (करनाल), भूपिंदर सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई) दोनों ही कद्दावर नेता जीत गए हैं। परिणाम अभी भी आ रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App