करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का सरकार पर तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किया;
हरियाणा के करनाल बसताड़ा टोल (Karnal Bastara Toll of Haryana) पर किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद विपक्षी दल खट्टर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश स्तरीय बैठक थी। जिसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) भी पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम आगमन का विरोध कर रहे किसानों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया।
फिर ख़ून बहाया है किसान का,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2021
शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!#FarmersProtest #किसान_विरोधी_भाजपा pic.twitter.com/stVlnVFcgQ
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज का खुलकर विरोध किया और सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का! वहीं एक दिन पहले भी राहुल ने केंद्र पर निशाना साधा और किसान आंदोलन के 9 महीने होने पर कहा कि 9 महीनों से केंद्र के काले कानून के खिलाफ किसानों की क्रांति बढ़ रही है। संघर्ष जारी है।
किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं।
— Rohit Githala (@DrRohitIN) August 28, 2021
भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है।
किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी।
तस्वीर: करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज
#किसान_विरोधी_खट्टर pic.twitter.com/6KWDJaXxPG
ये तस्वीर हरियाणा के करनाल बसताडा टोल आंदोलित किसानों की है वहाँ आंदोलन कर रहे किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज किया खट्टर सरकार की नाकामी एक किसान का इस तरह से खून खराबा बहूत ही चिंताजनक और अफ़सोस की बात है #FarmersProtest pic.twitter.com/DCo5W7863m
— shaban Roorkee (@ShabanBku) August 28, 2021
सरकार की नाकामी लाठी डंडो के दम पर नहीं छुपाई जा सकती है, करनाल में किसानों पर किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतांत्रिक दायरे में अपनी आवाज उठा रहे किसानों पर लाठीचार्ज करना तानाशाही है।#किसान_विरोधी_खट्टर। @INCIndia @INCDelhi pic.twitter.com/6sYkOy3sPW
— Rohtash Basoya inc 🇮🇳 (@RohtashBasoya) August 28, 2021
किसान मेहनत करके खेतों में लहलहाती हुई फसल देते हैं
— राघव सिंह गौतम (@RaghavINC_) August 28, 2021
भाजपा सरकार अपना हक मांगने पर उन्हें लाठी से लहूलुहान करती है।
किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी।
तस्वीर:करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज@INCIndia @srinivasiyc @LambaAlka pic.twitter.com/otONDdH0fl
वहीं दूसरी तरफ किसानों पर हुए लाठीजार्च के बीच सोशल मीडिया पर किसानों की खून बहती तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीर हरियाणा के करनाल बसताड़ा टोल आंदोलित किसानों की है। वहां आंदोलन कर रहे किसानों पर इस तरह लाठीचार्ज किया। पुलिस ने पहले किसानों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो सभी नहीं माने। उसके बाद लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फट गए और खून बहाया गया। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद राज्य के 10 जिलों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।