हरियाणा: जानें आखिर क्यों भाजपा ने बनाई आजाद विधायकों से दूरी, ये तीन बातें हैं खास
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही हैं। बीते 24 घंटे के अंदर ही प्रदेश में पूरे समीकरण बदल गए। आखिर क्यों आजाद उम्मीदवारों से बनाई गई दूरी।;
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही हैं। बीते 24 घंटे के अंदर ही प्रदेश में पूरे समीकरण बदल गए। शाम को अमित शाह ने घोषणा की थी कि प्रदेश में भाजपा और जजपा सरकार बनाने जा रहे हैं।
बीते शुक्रवार सुबह से ही हलचल थी कि आखिर प्रदेश में भाजपा किसके साथ सरकार बना सकती है। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवारों के दम पर सरकार बनाने की बातचीत दिल्ली में चली।
दिल्ली के हरियाणा भवन ने सीएम खट्टर और निर्दलीय विधायकों के बीच बैठक हुई। जिसमें 8 विधायकों ने भाजपा को खुला समर्थन दिया। लेकिन आखिर ऐसे क्यों हुआ कि भाजपा ने इस भी निर्दलीय विधायकों से दूरी बना ली।
जानें ये तीन खास बातें
1. भाजपा और निर्दलीय विधयकों के बीच बैठक में तय हुआ कि भाजपा सरकार बनाएगी लेकिन विपक्ष ने गोपाल कांडा के समर्थन के बाद जमकर निशाना साथा और अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी। कांडा के समर्थन से भाजपा दूर हटती नजर आई और अंत में जेजेपी के साथ सरकार बनाने का फैसला किया।
2. सभी विधायकों ने बिना शर्त भाजपा सरकार को अपना समर्थन देने के लिए कहा लेकिन शाम होते होते समीकरण बदले और जजपा सामने आ गई। इसकी वजह कुछ भाजपा बागी विधायक भी थे, जो भाजपा को छोड़कर निर्दलीय उम्मीवार बनकर चुनाव जीते।
3. पूरे दिन भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच बातचीत चली लेकिन पार्टी की तरफ से गोपाल कांडा के समर्थन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। लेकिन कांडा ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर तंज कसा।
बीजेपी ने शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन की घोषणा की। 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के पास 41 और जजपा के पास 10 सीटें हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चौटाला से मुलाकात के बाद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App