Haryana Result Effect : बीजेपी ने सीएम खट्टर को दिल्ली बुलाया
Haryana Result Effect : हरियाणा चुनाव परिणाम 2019 के रुझानों को देखते हुए भजपा ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुला लिया है।;
Haryana Result Effect 2019 : हरियाणा चुनाव परिणाम 2019 के रुझानों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुला लिया है। मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए 2 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और खट्टर के सामने BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव मैदान में है। मनोहर लाल खट्टर 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं। 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने करनाल से ही 63773 वोटों से जीत हासिल की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App