स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की ताजा रिपोर्ट, देश के 62 जिलों से हर दिन मिल रहे 100 केस, नए मामलों में गिरावट जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि देश में अभी 54 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है।;

Update: 2021-07-27 11:38 GMT

देश में कोरोना के नए मामलों में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन तीसरी लहर को लेकर अभी भी केंद्र से लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ताजा अपडेट देते हुए बताया कि देश में रोजाना आने वाले नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते एक सप्ताह से 38 हजार औसत केस आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि देश में अभी 54 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। वहीं देश के 62 जिले ऐसे हैं जहां से कम से कम एक दिन में 100 मामले सामने आ रहे हैं। भारत में अब तक 44 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई।

स्वास्थ्य मंत्र ने बताया कि देश के 22 जिलें ऐसे हैं जहां कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसमें केरल के 7 जिले, मणिपुर के 5 जिले, मेघालय के 3 जिले, अरुणाचल प्रदेश के 3 जिले, महाराष्ट्र के 2 जिले, असम और त्रिपुरा के एक एक जिले शामिल हैं। शुरू के कुछ सप्ताह में कोरोना के मामलों में एक साथ तेजी से कमी दर्ज की गई। लेकिन पिछले दो-तीन हफ्तों से कोरोना वायरस के मामलों में हो रही गिरावट की दर कम हुई है. जो चिंता का विषय है।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि हम इसे लेकर राज्यों के साथ बात कर रहे हैं। केंद्र लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में है। देश के 62 जिलों में प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 22 जिलों में चार सप्ताह में कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। यह चिंता का कारण है। लेकिन अगर हम मामलों में गिरावट की दर की तुलना पहले से अब तक करें, तो इसकी कमी चिंता का विषय बनी हुई है।

जबकि देश में टीकाकरण की रफ्तार में कमी देखी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीकाकरण की वर्तमान रफ्तार से चलते रहे तो भारत जुलाई में 13.5 करोड़ खुराक देने के अपने लक्ष्य से पीछे रह सकता है। बीते रविवार तक देश में 9.94 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। यानी कि हल दिन लगभग 38.26 लाख डोज लोगों को दी जा रही हैं। 

Tags:    

Similar News