Heart Surgery in Flight: उड़ती फ्लाइट में बच्ची की बिगड़ी तबीयत, AIIMS के 5 डॉक्टर्स ने प्लेन में ही कर दी सर्जरी

Heart Surgery in Flight: रविवार शाम बेंगलुरु (Bangalore) से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट में 2 साल की बच्ची की तबियत काफी बिगड़ गई। एम्स के 5 डॉक्टर्स ने बच्ची की उड़ते प्लेन में ही सर्जरी कर उसकी जान बचा ली।;

Update: 2023-08-28 07:20 GMT

Heart Surgery in Flight: बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एक विस्तारा फ्लाइट (Vistara Flight) में रविवार को चमत्कार देखने को मिला है। फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, इसके बाद एक छोटी बच्ची, जिसकी उम्र दो साल है, उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, अब क्या करें। बच्ची की मां भी काफी परेशान होने लगी थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं था। इस फ्लाइट में एम्स के 5 डॉक्टर भी ट्रेवल कर रहे थे। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखकर डॉक्टर्स उसकी मदद के लिए आगे आए और उड़ती फ्लाइट में ही बच्ची के हार्ट की सर्जरी कर दी और यह सफल भी रहा। इससे बच्ची की जान बच गई।

फ्लाइट में उपलब्ध संसाधन से बच्ची की सर्जरी

बीती रविवार शाम बेंगलुरु से विस्तारा की फ्लाइट यूके-814 दिल्ली के लिए उड़ान भरते है। उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी कॉल की घोषणा हुई। बताया गया कि 2 साल की बच्ची जो कि सायनोटिक बीमारी से पीड़ित थी, वह बेहोश हो गई है। बच्ची की हालत बिगड़ गई है, उसकी पल्स गायब थी और हाथ-पैर भी ठंडे पड़ गए थे। इमरजेंसी कॉल आने के बाद फ्लाइट में मौजूद एम्स के डॉक्टर मदद के लिए आगे आए। डॉक्टर्स ने बच्ची का सीपीआर शुरू किया और फ्लाइट में उपलब्ध संसाधन से ही बच्ची की सर्जरी करने लगे। उड़ती फ्लाइट में बच्ची का 45 मिनट तक ट्रीटमेंट किया गया, इससे उसकी स्थिति में सुधार देखने को मिला। 

ये 5 डॉक्टर्स थे फ्लाइट में मौजूद

बच्ची की स्थिति में सुधार होने के बाद फ्लाइट को नागपुर भेजा गया और यहां चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास एडमिट कराया गया। बच्ची की हालत अब ठीक हो गई है, वह खतरे से बाहर है। ऐसे में पूरे देश में एम्स के डॉक्टर्स की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि एम्स के 5 डॉक्टरों ने देवदूत बनकर बच्ची को बचा लिया। जिन डॉक्टरों ने ये चमत्कार किया उनमें एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नवदीप कौर, पूर्व एसआर एम्स रेडियोलॉजी डॉ. ऋषभ जैन, एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. दमनदीप सिंह, एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. अविचला टैक्सक और पूर्व एसआर एम्स एसआर ओबीजी डॉ. ओइशिका शामिल थे।

ये भी पढ़ें...Delhi AIIMS में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Tags:    

Similar News