हिमाचल-उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में भारी तबाही, अब तक 31 लोगों की मौत, पढ़ें अपडेट
तेज मानसूनी बरसात के बाद बाढ़ और भुस्खलन की 4 राज्यों से 22 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, हालाता सामान्य हैं।;
तेज मानसूनी बरसात के बाद बाढ़ और भुस्खलन की 4 राज्यों से 22 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल, हालाता सामान्य हैं। इस घटना में अब तक 4 राज्यों से कुल 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा और झारखंड राज्य शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 31 लोगों में से 22 सिर्फ हिमाचल प्रदेश के हैं, उत्तराखंड और ओडिशा से 4-4 और झारखंड से एक शख्स की मौत हुई है। बारिश के बाद सामान्य हालाता हैं, लेकिन कई शहरों में बिजली और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। कई घंटों तक बिजली नहीं रही।
जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई। अधिकारियों ने कहा कि एक परिवार के आठ सदस्यों सहित 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में दस लोग घायल हो गए, जिसमें 36 मौसम संबंधी घटनाएं हुई हैं।
मंडी में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और शोघी में शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग सहित 743 सड़कों को यातायात प्रभावित है। अकेले मंडी में भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई। 6 लापता हो गए। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के मारे जाने की आशंका है। उत्तराखंड में शनिवार तड़के बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लापता हो गए। क्योंकि नदियों के किनारे टूट गए, पुल बह गए, और घरों के अंदर पानी भर गया।