20 अगस्त का इतिहास : राजीव गांधी का जन्म, नेपाल भूकंप में 1 हजार लोगों की मौत- जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त को विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 20 अगस्त की तारीख में दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 20 अगस्त 1950 में उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई थी।;

Update: 2019-08-19 18:30 GMT

देश और दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त को विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 20 अगस्त की तारीख में दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 20 अगस्त 1950 में उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख में दर्ज घटनाएं

1828 : इसी दिन राम मोहन राय के ब्रह्म समाज का पहला सत्र कलकत्ता (कोलकाता) में आयोजित किया गया था।

1897 : रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की थी। उस दौरान रोनाल्ड रॉस कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम कर रहे थे।

1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के माध्यम से विमान से उतरे थे। इसी के साथ वह विमान से पैराशूट के माध्यम उतरने वाले पहले पायलट बने गए।

1921 : इसी दिन भारत के राज्य केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत की गई थी।

1944 : भारत के 9वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था।

1955 : इसी दिन मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में कई सौ लोग मारे गए थे।

1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन 23 दिन के बाद ही उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

1988 : हवाई दुर्घटना में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का निधन हो गया था। वहीं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस भूकंप में 1 हजरा से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

1995 : उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

1991 : 20 अगस्त 1991 में उत्तरी यूरोपीय देश, इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने का ऐलान किया।

2002 : फ़लस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाए गए। वे फ़लस्तीनी थे।

2018 : तालिबान द्वारा अगवा किये गए 149 लोगों अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में एक अभियान चलाकर चंद घंटो में छुड़ा लिया था।

2018 : इसी दिन विनेश फोगाट ने भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ विनेश फोगाट यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News