29 अगस्त का इतिहास: हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन, सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान, जानें अन्य घटनाएं

History of August 29 India भारतीय हॉकी के इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद का जन्म (Major Dhyan Chand Birthday) हुआ था। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। अपने खेल से वह इतिहास के पन्नो में सदा के लिए दर्ज हो गए। इसके अलावा क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी आज ही के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।;

Update: 2019-08-28 18:30 GMT

History of August 29 India भारतीय हॉकी के इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद का जन्म (Major Dhyan Chand Birthday) हुआ था। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। अपने खेल से वह इतिहास के पन्नो में सदा के लिए दर्ज हो गए। इसके अलावा क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी आज ही के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था। आइए जानते हैं देश दुनिया में आज की तारीख में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई-

1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।

1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1898 : गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।

1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1905 : भारतीय हाकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म।

1947 : भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।

1974 : चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।

1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।

1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित।

2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ़ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

2018 : भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News