9 अगस्त का इतिहास : भारत और रूस के मित्र के समान संबंधों में मील का पत्थर, जानें अन्य घटनाएं
देश और दुनिया के इतिहास में विभिन्न घटनाएं दर्ज हुई हैं। नौ अगस्त का दिन भारत-रूस के संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 9 अगस्त 1971 में दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया।;
देश और दुनिया के इतिहास में विभिन्न घटनाएं दर्ज हुई हैं। नौ अगस्त का दिन भारत-रूस के संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 9 अगस्त 1971 में दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया। बता दें यह वह समय था जब भारत के खिलाफ पाकिस्तान, चीन और अमेरिका का गठबंधन मजूबत हो रहा था। भारत जब तीनों दिशाओं से घिरकर गंभीर खतरा महसूस करने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 9 अगस्त 1971 को भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि रूस और भारत के बीच दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।
देश और दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख में दर्ज घटनाएं
1683 : ब्रिटिश राजशाही ने इसी दिन एक आदेश के माध्यम से ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में युद्ध अथवा शांति का ऐलान करने का अधिकार दिया था।
1788 : नौ अगस्त 1788 में गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में अपना खंजर घोंप दिया है। जिस कारण वह अंधा हो गया था।
1831 : इसी दिन अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली थी।
1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया था।
1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदने के मकसद से एक ट्रेन लूट ली थी।
1942 : ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया था।
1945 : नौ अगस्त 1945 में अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया था।
1970 : अपने जीवन के 30 वर्ष जेल में गुजारने वाले देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ था। गुमनाम नायक त्रिलोकीनाथ चक्रवर्ती सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।
2005 : नौ अगस्त 2005 में नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App