11 दिसंबर का इतिहास : इसी दिन पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का, कई हस्तियों का जन्म हुआ- जानें अन्य घटनाएं

बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास में जन्म हुआ था।;

Update: 2019-12-11 02:57 GMT

देश और दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। यह दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इन हस्तियों में अभिनेता, खिलाड़ी और आध्यात्मिक गुरू शामिल हैं। बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास में जन्म हुआ था। अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी 11 दिसंबर के दिन हुआ था। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मिस्र के उपन्यासकार नाकिब महफूज भी जन्म 11 दिसंबर को ही हुआ था। वह नोबेल जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।

देश और दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर महत्वपूर्ण घटनाएं..

1845 : इसी दिन पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का था।

1911 : साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने मिस्र के उपन्यासकार नाकिब महफूज का जन्म हुआ था।

1922 : हिंदी सिनेमा के अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म हुआ था। दिलीप कुमार का वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसूफ खान' है।

1931 : आध्यात्मिक गुरु रजनीश का जन्म हुआ। वह अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे।

1935 : भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म हुआ।

1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से शादी की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।

1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह ऐलान किया था।

1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की स्थापना हुई।

1946 : आज ही के दिन राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था।

1969 : बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ था। विश्वनाथन आनंद ने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News