29 जून का इतिहास : देश में मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, शेक्सपियर के थियेटर में लगी आग
देश और दुनिया के इतिहास में 29 जून को बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।;
देश और दुनिया के इतिहास में 29 जून को बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मनाए जाने की वजह है कि सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जनता को जागरूक किया जा सके। इस दिवस के मानाने का मकसद हर दिन की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरुक करना है। 29 जून का दिन दिन भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद दिवंगत प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है।
देश दुनिया के इतिहास में 29 जून कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं..
1613 : लंदन में स्थित शेक्सपियर के ग्लोब थियेटर आग लग गई थी जिस कारण वह क्षतिग्रस्त हो गया।
1757 : बंगाल, बिहार और ओडिशा के नवाब की गद्दी मीर जाफर ने संभाली।
1888 : शास्त्रीय संगीत की प्रथम (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
1913 :बुल्गारिया का युद्ध यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ शुरू हुआ। यह युद्ध दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना गया।
1932 : अनाक्रमण संधि पर सोवियत संघ और चीन ने हस्ताक्षर किए।
1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।
1997 : 29 जून 1997 में विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता था।
2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005 : भारत और अमेरिका में समग्र दस वर्षीय समझौता हुआ।
2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए थे।
2013 : 29 जून 2013 में कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक को हटाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App