पति ने पत्नी को दफनाया जिंदा, हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार
पति ने अपनी बीमार पत्नी को जिंदा दफनाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पति को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत छुपाने) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।;
उत्तरी गोवा के एक निवासी को अपनी बीमार पत्नी को कथित तौर पर जिंदा दफनाकर उसकी हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तुकाराम शेटगांवकर ने अपनी बीमार पत्नी तन्वी को गांव में सिंचाई परियोजना के निर्माण स्थल पर जिंदा दफना दिया था।
उन्होनें बताया कि वहां के श्रमिकों को महिला की शव की जानकारी दी जिसे हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत छुपाने) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं श्रमिकों का कहना है कि जिस जगह पर महिला को दफनाया था, हमें उस जगह पर काम करने से मना किया गया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी, जिससे वह अपनी बीमार पत्नि का इलाज करवा सकें। इस कारण उसे जिंदा दफनाकर हत्या कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App