मैं महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चंद्रकांत पाटिल से सहमत हूं: रामदास अठावले

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रामदास अठावले ने कहा है कि मैं महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चंद्रकांत पाटिल से सहमत हूं।;

Update: 2021-12-28 04:17 GMT

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष और विधायक चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का बायन दिया था। विधायक चंद्रकांत पाटिल के बयान का केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने समर्थन किया है। इसके साथ की रामदास अठावले ने कहा है कि शिवसेना को भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाहिए। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रामदास अठावले ने कहा है कि मैं महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए चंद्रकांत पाटिल से सहमत हूं। महा विकास अघाड़ी सरकार को जाना चाहिए और इसके लिए हमें भाजपा और शिवसेना का गठबंधन चाहिए। इन दोनों पार्टियों को फिर साथ आना चाहिए। बता दें कि रामदास अठावले पहले भी शिवसेना से भाजपा के साथ आने को कह चुके हैं। 

चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को दिया था ये बयान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विधायक चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को कहा था कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी सरकार ने विधानसभा स्पीकर के चुनाव के मुद्दे पर जिस तरह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का अपमान किया है, इससे राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की नौबत आ सकती है। इसके अलावा चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे।

राज्यपाल के लिए कैबिनेट की सिफारिशों को स्वीकार करना अनिवार्य

सोमवार को शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अध्ययन करते हैं। लोकतंत्र में इतना अध्ययन ठीक नहीं है। लोगों की आवाज को सुनना मायने रखता है। राज्यपाल के लिए कैबिनेट की सिफारिशों को स्वीकार करना अनिवार्य है।

Tags:    

Similar News