Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया है। इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी लगातार बारिश हुई।;
IMD has issued a yellow alert for Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया है। इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी लगातार बारिश हुई। जिसकी वजह से भूस्खलन हुआ और कई इलाकों में इमारतें ढह गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 29 अगस्त तक लगातार बारिश हो सकती है। वहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों ने शुक्रवार को शिमला के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा का कहना है कि राज्य में कम से कम 729 सड़कें बंद हैं और 2,897 बिजली ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए है। जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
120 लोगों की हुई मौत
बता दें कि बारिश का यह महीना हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए कहर बनकर आया है। यहां भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से 14 अगस्त के बाद से लगभग 80 लोगों की मौत हुआ है। खबरों की मानें तो 24 जून को मानसून शुरू होने के बाद से हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में कुल 242 लोगों की जान गई है।
12,000 करोड़ रुपये का हुआ आर्थिक नुकसान
वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य को अब तक 12,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा यहां अभी राहत-बचाव का कार्य जारी है। गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने 51 लोगों को मंडी जिले से सुरक्षित बाहर निकाला है।
ये भी पढें- Chandrayaan 3 Research Video: चांद पर चंद्रयान-3 के रोवर ने शुरू किया चलना