Weather Update: हल्की बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात आई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 अक्टूबर को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इससे राजधानी का पारा और गिर सकता है।;

Update: 2023-10-17 03:15 GMT

Weather Update Today 17 october : राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात आई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 अक्टूबर को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इससे राजधानी का पारा और गिर सकता है। वहीं मंगलवार के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना है। 

दरअसल, सोमवार दोपहर से ही देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां दिन में ठंडी हवाएं चल रही थी तो वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हुई।  उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के कई राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ठंड का एहसास शुरू हो जाएगा। इसलिए देशवासी सर्दी के मौसम का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाएं। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। यहां आज भी आज बारिश होनेकी संभावना है। 

उत्तर प्रदेश में 17 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में जहां सोमवार को कई हिस्सों में भारी हुई। वहीं राजधानी लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं आज यहां पूरा दिन बादल छाएं रहेंगे। 

इन राज्यों में होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग की मानें तो 18 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 


ये भी पढ़ें-बक्सर के Dumraon Railway Station के पास पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

Tags:    

Similar News